त्रुटि संदेश
संदेश में %s उस मान की जगह है जिसे इंजन त्रुटि उठाते समय भरता है।
कहानी
आपने एक धारक घोषित किया, where: filesystem, पर उसमें which: नहीं लिखा। इंजन ने रोककर कहा कि leafs माउंट घोषित नहीं है। मामला यह है कि बिना which: वाला फ़ाइलसिस्टम धारक डिफ़ॉल्ट रूप से LEAFS पर टिकता है, और उसका पथ leaf पथ होता है। नियम साफ़ है: NTFS या ext4 जैसी चीज़ें तभी, जब उपयोगकर्ता ख़ुद माँगे। अब सवाल यह है कि leafs की दुनिया कहाँ माउंट है। यह प्रोजेक्ट का तथ्य है, जो manifest.rush में एक बार लिखा जाता है, leafs बराबर माउंट का पथ। अगर स्क्रिप्ट के ऊपर कोई manifest.rush नहीं है, या उसमें यह पंक्ति नहीं है, तो इंजन को पता ही नहीं कि leaf कहाँ ढूँढे। तब वह अंदाज़े से वर्किंग डायरेक्टरी में कुछ नहीं रखता। वह नाम लेकर रुक जाता है। एक छोटा उदाहरण: बिना manifest के notes धारक घोषित किया। दो सुधार हैं। पहला, manifest.rush में leafs माउंट घोषित करें। दूसरा, which: और path: लिखकर कोई और फ़ाइलसिस्टम चुनें। दोनों में से एक कर दें, बस।
पाठ Rush इंजन की त्रुटि सूची से लिया गया है।
